IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच में आमने सामने हैं. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बना दिए हैं. भारत की ओर से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली. दोनो ने मिलकर शतकीय साझेदारी भी की. इस मैच में विराट और गायकवाड़ ने मिलकर सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन और कार्तिक ने 15 साल पहले ग्वालियर में ये कारनामा किया था.
विराट और गायकवाड़ का बड़ा कारनामा
भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. यशस्वी जायसवाल 38 गेंदों में 22 और रोहित शर्मा 8 गेंदों में 14 रन बनाकर चलते बने थे. इसके बाद मोर्चा विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला. दोनों ने शतकीय पारी खेली. गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, जबकि विराट ने 93 गेंदों में 102 रन बनाए. इस दौरान दोनों ने 195 रनों की साझेदारी निभाई और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी बना दी.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: Virat Kohli को मिला तूफानी बल्लेबाजी का इनाम, शुभमन गिल को हुआ नुकसान
इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के नाम था. दोनों ने साल 2010 में ग्वालियर में खेले गए मुकाबले में 194 रनों की साझेदारी निभाई थी. वहीं अफ्रीका के खिलाफ तीसरी बड़ी साझेदारी अब साल 2001 में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने बनाई थी. दोनों ने मिलकर 193 रन बनाए थे.
वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले बल्लेबाज
195 – विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़, रायपुर, 2025
194 – सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक, ग्वालियर, 2010
193 – सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली, जोहान्सबर्ग, 2001
ये भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन में कितनों पर लगेगी बोली? इतने विदेशी और भारतीय शामिल, आंकड़ा आया सामने
भारत ने 50 ओवर में विशाल स्कोर बना लिया है. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी के दमपर पर भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदों में 66 रन बनाए.
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
7 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
52 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
3 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines