ODI World Cup 2027: ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए हाल ही में बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया. इस दौरान वनडे टीम एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, रोहित शर्मा को टीम में तो चुना गया, लेकिन शुभमन गिल को नया वनडे टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. रोहित-विराट अब शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे. दूसरी तरफ फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर चाहते हैं कि रोहित और कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी खेले, लेकिन अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इन दोनों खिलाड़ियों को सलाह दी है.
रोहित-विराट को वर्ल्ड कप खेलने के लिए करना होगा ये काम
रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे मैच खेलते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर इरफान पठान ने कहा “रोहित और विराट वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं, लेकिन खेल फिटनेस उनके लिए बड़ी चुनौती होगी. रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है. लेकिन नियमित फिटनेस और खेल के समय की फिटनेस में अंतर है. अगर आप नियमित क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं तो आपको खेल के लिए कुछ समय सुनिश्चित करना होगा. उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा.” यानी इरफान पठान का मानना है कि रोहित और विराट को साल 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय क्रिकेट मैदान पर गुजारना होगा.
ये भी पढ़ें:-IND W vs PAK W: टीम इंडिया की जीत पर इरफान पठान का ट्वीट वायरल, पाकिस्तान को कर दिया ट्रोल
आगे इरफान पठान ने कहा “वे दोनों बड़े खिलाड़ी हैं उनके पास अनुभव की कमी नहीं है. लेकिन वे टी20 इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले जो मैच वे खेलेंगे उनके बीच काफी अंतराल होगा. ऐसे में उनको लगातार क्रिकेट खेलने की जरूरत है. तभी वे वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेल पाएंगे.”
आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे रोहित-विराट
रोहित शर्मा और विराट कोहली को आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेलते हुए देखा गया था. इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. अब लंबे समय से फैंस को विराट और रोहित की क्रिकेट मैदान पर वापसी का इंतजार हो रहा है, जो इस महीने पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: जिन 3 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाया, BCCI ने उन्हें ही बाहर का रास्ता दिखाया!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines