Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली टीम इंडिया को हार के बाद से भारतीय बल्लेबाजों पर काफी सवाल उठ रहे हैं। इस पूरी सीरीज में विराट कोहली, शुभमन गिल से लेकर कप्तान रोहित शर्मा तक फ्लॉप साबित हुए थे। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। वहीं अब रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज के लिए दिल्ली टीम का स्क्वॉड सामने आया है। जिसमें विराट कोहली और ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है।
इन बड़े खिलाड़ियों को किया शामिल
विराट कोहली, ऋषभ पंत और हर्षित राणा को रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के दूसरे चरण के लिए दिल्ली की संभावित टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) द्वारा घोषित 41 सदस्यीय संभावित टीम में आयुष बदोनी, नवदीप सैनी और यश ढुल शामिल हैं। विराट कोहली ने अपना आखिरी रणजी मैच साल 2012 में खेला था। यूपी के खिलाफ खेले गए इस मैच की पहली पारी में कोहली ने 14 और दूसरी पारी में 42 रन बनाए थे। उसके बाद से आज तक कोहली ने कोई रणजी मैच नहीं खेला है।
हालांकि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के सचिव सचिव अशोक शर्मा को नहीं लगता कि कोहली या पंत उनके लिए खेलेंगे। उनका कहना है कि ” विराट और ऋषभ दोनों के नाम संभावित सूची में हैं। रणजी ट्रॉफी कैंप चल रहा है। बीसीसीआई ने भी कहा है कि खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए। मुझे लगता है कि विराट और ऋषभ को कम से कम एक मैच खेलना चाहिए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करेंगे।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 से पहले RCB के लिए गुड न्यूज! बिग बैश लीग में छाया 2.60 करोड़ वाला खिलाड़ी
दिल्ली की संभावित टीम इस प्रकार है
विराट कोहली, ऋषभ पंत, हर्षित राणा, आयुष बडोनी, सनत सांगवान, गगन वत्स, यश ढुल, अनुज रावत (विकेटकीपर), जोंटी सिद्धू, सिद्धांत शर्मा, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, मनी ग्रेवाल , शिवम शर्मा, मयंक गुसाईं, वैभव कांडपाल, हिमांशु चौहान, हर्ष त्यागी, शिवांक वशिष्ठ, प्रिंस यादव, आयुष सिंह, अखिल चौधरी, रितिक शौकीन, लक्ष्य थरेजा (विकेटकीपर), आयुष दोसेजा, अर्पित राणा, विकास सोलंकी, समर्थ सेठ, रौनक वाघेला, अनिरुद्ध चौधरी, राहुल गहलोत, भगवान सिंग, मयंक रावत, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), पार्टिक, राहुल डागर, आर्यन राणा, सलिल मल्होत्रा, जितेश सिंह।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड टीम की बढ़ी टेंशन! इस खिलाड़ी को भारत दौरे के लिए नहीं मिला वीजा
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को बनाया नया बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
5 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
21 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines