Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर आखिर 13 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। गुरुवार को रेलवे के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की इस प्लेइंग इलेवन में कोहली का नाम भी शामिल है। विराट इस मैच में अपनी फेवरेट नंबर चार पोजीशन पर खेलते नजर आएंगे।
आखिरी बार रणजी कब खेले थे कोहली?
कोहली ने आखिरी बार 2012 में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। वह मंगलवार को ट्रेनिंग के लिए दिल्ली कैंप में शामिल हुए और रेलवे के खिलाफ मैच की तैयारी के लिए पिछले दो दिनों से नेट पर जमकर पसीना बहाते नजर आए। दिल्ली पहुंचने से पहले कोहली मुंबई में पूर्व भारतीय कोच संजय बांगर के साथ अपनी बैकफुट तकनीक की प्रैक्टिस कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: VIDEO: Virat Kohli के लिए फैंस में दिखा गजब का ‘पागलपन’, नहीं की ठंड की परवाह
पिछला साल भूलना चाहेंगे विराट
बता दें कि विराट के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछला साल बेहद खराब गुजरा, जहां किसी भी सीरीज में उनका बल्ला आग नहीं उगला। उनका बुरा हाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी देखने को मिला, जहां उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में शतक जड़कर सीरीज में शानदार शुरुआत की। हालांकि विराट इसके बाद रनों के लिए जूझते नजर आए। उन्होंने पूरी सीरीज में महज 23.75 की औसत से 190 रन ही बनाए। ऐसे में अपनी फॉर्म को वापस पाने और कमबैक के लिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी का रुख किया है
रेलवे के खिलाफ दिल्ली की प्लेइंग XI: अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बदोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: चौथे टी20 मैच से पहले सामने आई हार्दिक पांड्या की कमजोरी, बजी टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines