हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

व‍िराट कोहली के रेस्‍टोरेंट के ख‍िलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला?

Virat Kohli Restaurant: विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आखिर क्यों विराट के रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Virat Kohli Restaurant

Virat Kohli Restaurant: टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में धमाल मचाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली फिलहाल लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोहली के ‘one8 commune’ के नाम से काफी सारे रेस्टोरेंट है। भारत के कई शहरों से लेकर विदेशों में भी कोहली के रेस्टोरेंट की कई ब्रांच खुली है। कोहली के जिस रेस्टोरेंट पर ये एफआईआर दर्ज हुई है वो बेंगलुरु के एमजी रोड पर स्थित है।

डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि बेंगलुरु के एमजी रोड पर विराट कोहली के स्वामित्व वाले वन8 कम्यून के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हमने कल रात 1:30 बजे तक देर से खुलने के लिए करीब 3-4 पब बुक किए हैं। हमें तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की शिकायतें मिली हैं। पब को रात 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति है, उसके बाद नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- ‘बुमराह अकेले नहीं सिकंदर’ वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

विज्ञापन

इन शहरों में विराट के रेस्टोरेंट की ब्रांच

कोहली के ‘one8 commune’ रेस्टोरेंट की शाखाएं दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में है। कोहली के बेंगलुरु स्थित जिस रेस्टोरेंट पर ये एफआईआर दर्ज हुई है, वो पिछले साल दिसंबर में खोला गया था। इससे पहले भी कोहली का रेस्टोरेंट विवादों घिर चुका है। पिछले एक शख्स ने कोहली के तमिलनाडू स्थित रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें उस शख्स को उसके कपड़ों को लेकर रेस्टोरेंट के अंदर नहीं जाने दिया गया था।

IND vs ZIM: तीसरे मैच की Playing 11 में कितने बदलाव, WC चैंपियन खिलाड़ी को मौका मिलना मुश्किल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola