हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश सीरीज के बाद ICC का विराट कोहली को तोहफा, रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ा

ICC Rankings: भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट बैंटिंग रैंकिंग्स का ऐलान किया है, जिसमें विराट कोहली के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।

विज्ञापन

Virat Kohli: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। 2 अक्टूबर को आईसीसी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग की लिस्ट जारी की, जिसमें विराट कोहली ने झंडा गाड़ा है। विराट कोहली 724 रेटिंग्स के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली इससे पहले 12वें स्थान पर थे। लेकिन उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस मैच की दोनों ही पारियों में शानदार प्रदर्शन किया था।

विराट ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ा

नई टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में विराट कोहली ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा है। रिजवान को एक रेटिंग का झटका लगा है। वह अब 7वें स्थान पर आ चुके हैं। उनके पास 720 रेटिंग है। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में 47 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 29 रन नाबाद बनाए थे।

जायसवाल का जलवा

वहीं आईसीसी रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को भी फायदा हुआ है। जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ पूरी सीरीज में कमाल किया था। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 66 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच की पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे। इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में देखने को मिला। आईसीसी रैंकिंग में वह पांचवे स्थान से तीसरे स्थान पर आ चुके हैं।

विज्ञापन

बुमराह गेंदबाजी में चमके

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने भी झंडा गाड़ा। उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2 मैच में 11 विकेट झटके थे। वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आर अश्वविन को पछाड़ा है। फिलहाल बुमराह 870 रेटिंग के साथ नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज, खत्म हो गई इस भारतीय बॉलर की बादशाहत

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola