हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विदेश से अचानक भारत लौटे विराट कोहली, क्या मुंबई मे लियोनेल मेसी से करेंगे मुलाकात?

Virat Kohli and Lionel Messi: विराट कोहली ऐसे वक्त में विदेश से भारत लौटे हैं, जब अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी का गोट इंडिया टूर शुरू हो चुका है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों लेजेंड मुंबई में मुलाकात कर सकते हैं.

विज्ञापन
Virat Kohli Lionel Messi

Virat Kohli lands in India: इंडियन क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली विदेश से भारत लौट आए है. इस वक्त अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का GOAT इंडिया टूर शुरू हो गया है. कोहली को अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में देखा गया. कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारत से बाहर चले गए थे.

मेसी से मिलेंगे कोहली?
अब जब विराट कोहली अपने वतन वापस लौटे हैं, तो ऐसे में स्पोर्ट्स फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो देश की आर्थिक राजधानी में लियोनेल मेसी से मुलाकात कर सकते हैं, मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचे और 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचने वाले हैं, जहां वो वानखेड़े स्टेडियम में अपने फैंस से मिलेंगे. हालांकि इसको लेकर कोहली और मेसी की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी और मेसी, फुटबॉल सुपरस्टार से मिलने के लिए इस न्यूली मैरिड कपल ने कैंसिल किया हनीमून

विज्ञापन

दोनों को लेकर जबरदस्त दीवानगी
विराट कोहली इस वक्त क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार हैं, वहीं लियोनेल मेसी की दीवानगी भी फुटबॉल फैंस के बीच काफी ज्यादा है. ऐसे में अगर इन 2 खिलाड़ियों की मुलाकात होती है, ये वीडियो इंटरनेट पर जरूर वायरल हो जाएगा. स्पोर्ट्स फैंस भी इस यादगार लम्हे के गवाह बनना चाहेंगे.

कोलकाता में बवाल
इस बीच, भारत में मेसी का पहला दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, क्योंकि कोलकाता में फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर के साथ कीमती समय बिताने से महरूम रह गए. फुटबॉल लेजेंड की एक झलक पाने के लिए भारी तादाद में लोग सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमा हुए थे, लेकिन मेसी के कथित तौर पर 10 मिनट के अंदर ही जगह छोड़ने के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. नतीजतन, सॉल्ट लेक स्टेडियम में भीड़ हिंसक हो गई और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola