RCB vs LSG: IPL 2024 के 16वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में टॉस होने के साथ ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट ने वह कर दिखाया जो अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है।
100वां मैच खेल रहे विराट
विराट कोहली आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां टी20 मैच खेल रहे हैं। ऐसे में वह एक मैदान पर 100 टी20 खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम RCB का होम ग्राउंड है। IPL 2024 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह अभी लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 मुकाबलों में 181 रन बनाए हैं। उनके अलावा रियान पराग भी 181 रन बना चुके हैं।
विराट का अब तक प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 20 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली थी। इसके बाद विराट ने शानदार वापसी की और अगले 2 मैच में अर्धशतक जड़ दिए। पंजाब किंग्स के विरुद्ध विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में भी विराट ने उम्दा प्रदर्शन किया था। वह 59 गेंदों पर 83 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े थे। हालांकि, RCB यह मैच 7 विकेट से हार गया था।
ये भी पढ़ें: DC vs KKR Head To Head: दिल्ली और कोलकाता में देखने को मिलती है कांटे की टक्कर, जान लीजिए आंकड़े
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या कभी नहीं थे अच्छे कप्तान! GT में मिलता था नेहरा का सहारा, MI में आते ही खुली पोल
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
15 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
50 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines