T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद क्रिकेट प्रेमियों को टी20 विश्व कप 2024 की धूम देखने को मिलेगी। इस बार टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। वहीं आगामी विश्व कप से पहले विराट कोहली को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है कि क्या विराट इस टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं, क्या बीसीसीआई सेलेक्टर्स उनको टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल करेंगे।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना रिएक्शन देते रहते हैं, जिसके बाद बीसीसीआई के अधिकारी ने भी जवाब दिया था कि सोशल मीडिया मीम्स के हिसाब से चयन नहीं होता है। वहीं अब आईसीसी ने भी विराट कोहली का लोहा माना है, जिसके बाद लगभग ये तय हो गया है कि विराट कोहली पक्का टी20 विश्व कप 2024 में खेलेंगे।
आईसीसी का नया टी20 विश्व कप 2024 पोस्टर आया सामने
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने वाला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि आईसीसी ने अब टी20 विश्व कप 2024 का नया पोस्टर जारी किया है। जिसके बाद विराट कोहली के करोड़ों फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। दरअसल इस पोस्टर पर विराट कोहली की तस्वीर भी दिख रही है।
जिसके बाद फैंस को उम्मीद होने लगी है कि विराट कोहली अब पक्का टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस पोस्ट पर फैंस भी अब अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि आईसीसी खुद कोहली के विश्व कप में भाग लेने की पुष्टि कर रहा है।
आईपीएल 2024 में आग उगल रहा विराट का बल्ला
आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने जबरदस्त वापसी की है। अभी तक टूर्नामेंट में विराट कोहली कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। अभी तक विराट कोहली 2 अर्धशतक के साथ आईपीएल 2024 में 181 रन भी बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बाद टीम इंडिया में होगी इन नए तेज गेंदबाजों की एंट्री! बुमराह-सिराज की जगह खतरे में
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: विराट कोहली ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR Playing 11: कोलकाता में होगी इस मैच विनर की वापसी, दिल्ली विनिंग कॉम्बिनेशन से करेगी छोड़छाड़?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines