Most Runs in T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का श्रीगणेश होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा, वहीं भारतीय टीम 5 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में भारतीय टीम का सामना आयरलैंड से होगा। 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर भारतीय खिलाड़ी है। इसके अलावा टॉप-10 में पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज नहीं है।
विराट कोहली ने बनाए सर्वाधिक रन
टी20 विश्व कप में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने अब तक खेले 27 मैच की 25 पारियों में 81.50 की औसत और 131.30 की स्ट्राइक रेट से 1141 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 फिफ्टी जड़ी हैं। टी20 विश्व कप में विराट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन है। इस लिस्ट में दूसरे पर श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने, तीसरे पर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल, चौथे पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और 5वें पर तिलकरत्ने दिलशान हैं।
टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन
विराट कोहली: 1141 रन
महेला जयवर्धने: 1016 रन
क्रिस गेल: 965 रन
रोहित शर्मा: 963 रन
तिलकरत्ने दिलशान: 897 रन
डेविड वॉर्नर: 806 रन
जोश बटलर: 799 रन
शाकिब अल हसन: 742 रन
एबी डिविलियर्स: 717 रन
केन विलियमसन: 699 रन
रोहित शर्मा का प्रदर्शन
टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2007 से अब तक 39 मैच खेले हैं। इस दौरान 36 पारियों में रोहित ने 34.39 की औसत और 127.88 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप में रोहित ने 9 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 79 रन रहा है। आगामी विश्व कप में रोहित शर्मा के पास क्रिस गेल और महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: टॉस के साथ एक बार फिर छेड़छाड़ करने का आरोप, वायरल वीडियो ने शुरू किया नया विवाद
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: कोलकाता की जीत से साफ हुई प्लेऑफ की तस्वीर, इन 4 टीमों का खत्म हो सकता है सफर
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
26 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines