Virat Kohli Test Retirement: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की सूचना अपने फैंस को दी। कोहली ने बीते हफ्ते ही संन्यास का इरादा जताया था, लेकिन अब उन्होंने उस पर फाइनल मुहर लगा दी है। विराट ने इस पोस्ट के आखिर में 269 signing off लिखा, जो कि उनका टेस्ट कैप नंबर है।
विराट इंस्टाग्राम पर टेस्ट जर्सी में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप पिसना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।’
यह भी पढ़ें: BCCI के इस कदम से होगा IPL टीमों को भारी नुकसान! विदेशी प्लेयर्स को लेकर आया ताजा अपडेट
यह आसान नहीं है- विराट
कोहली ने आगे लिखा, ‘मैं इस फॉर्मेट से खुद को दूर कर रहा हूं और यह मेरे लिए आसान नहीं है। हालांकि, इस समय यह सही लग रहा है। मैंने अपना सबकुछ इस फॉर्मेट को दिया, जो भी मेरे पास था और बदले में इस फॉर्मेट से मुझे बहुत कुछ मिला, जिसकी शायद मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। मैं इस फॉर्मेट से अलविदा ले रहा हूं, लेकिन मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। इसके साथ ही उन सभी लोगों का भी शुक्रिया, जो इस रास्ते में मेरे साथ चले। मैं हमेशा ही अपने टेस्ट करियर की तरफ मुड़कर स्माइल के साथ देखूंगा। #269, साइनिंग ऑफ।’
टेस्ट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जहां उन्होंने 123 मैचों में 9230 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 46.85 का रहा। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 30 शतक और 31 फिफ्टी निकलीं।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
32 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
44 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
52 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines