Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर गावस्कर सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बीसीसीआई का सख्त निर्देश मिला है कि जो उपलब्ध होगा वो घरेलू क्रिकेट खेलेगा। जहां रणजी के दूसरे फेज को लेकर शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली की संभावित टीम में विराट कोहली का नाम भी शामिल किया गया है, हालांकि कोहली ने रणजी में खेलने को लेकर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से कोई संपर्क भी नहीं किया है। वहीं अब विराट कोहली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
विराट कोहली का खेलना मुश्किल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक “विराट कोहली की गर्दन में मोच आ गई है और उन्होंने इसके लिए इंजेक्शन भी लिया है। संभावना है कि वह बचे हुए दो रणजी ट्रॉफी मैचों में से पहले मैच में नहीं खेलेंगे और अगर डीडीसीए चयनकर्ताओं को अपडेट दिया जाता है तो तस्वीर साफ हो सकती है।”
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया वाली गलती इंग्लैंड में नहीं दोहराएगी टीम इंडिया, सीनियर खिलाड़ियों का भी नहीं चलेगा कोई बहाना!
DDCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर उन्हें आज अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली बैठक से पहले स्पष्ट तस्वीर मिलती है तो स्थिति बदल सकती है। पुरुष सीनियर चयन समिति और कोच सरनदीप सिंह की टीम चुनने से पहले टीम के संभावित खिलाड़ियों को नेट सेशन मिलता है। दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि पहले ही कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहा था खराब प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराच कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में जरूर विराट ने शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद वे लगातार चारों मैचों में फ्लॉप साबित हुए थे। इस सीरीज के 5 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 190 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- टेंशन में आया साउथ अफ्रीका का खेमा, Champions Trophy 2025 से पहले एक और स्टार प्लेयर हुआ चोटिल
संबंधित खबरें
इंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
18 mins agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
26 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
26 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
53 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines