हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Big Bash लीग में ड्राफ्ट हुआ विराट कोहली के दोस्त का नाम, अब ऑस्ट्रेलिया में मचाएगा धमाल!

Big Bash League 2025: बिग बैश लीग 2025 की तैयारियां जोरों शोरों के साथ शुरू हो गई हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी ने भी इस लीग में खेलने की इच्छा जताई है। ये खिलाड़ी विराट कोहली का दोस्त और उनका टीममेट रह चुका है।

विज्ञापन

Big Bash League 2025: आईपीएल 2025 के बाद अब बिग बैश 2025 की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस लीग में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि बिग बैश लीग के लिए विराट कोहली के दोस्त ने भी नमांकन भरा है। वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाली इस लीग में नजर आ सकते हैं।

विराट कोहली का दोस्त ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने के लिए तैयार

विराट कोहली के साथ साल 2008 में अंडर 19 विश्व कप खेलने वाले सिद्धार्थ कौल ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग के लिए अपना नाम ड्राफ्ट किया है। वह बिग बैश में नमांकन करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कौल ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके अलावा वह आईपीएल 2025 में भी नजर नहीं आएंगे। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि वह किस टीम का हिस्सा बनते हैं?

कॉल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 55 मैच में 29.24 की औसत के साथ 58 विकेट लिए हैं। आखिरी बार कॉल ने आरसीबी के लिए आईपीएल 2022 में खेला था। हालांकि इस दौरान उन्हें एक ही मैच में खेलना का मौका मिला। उनके नाम 0 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल 2018 उनके लिए यादगार रहा था। उन्होंने 17 मैच में 21 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया था।

विज्ञापन

कॉल ने भारत के लिए किया प्रतिनिधित्व

कॉल ने भारत के लिए 3 वनडे मैच में भी प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 0 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 3 वनडे मैच में उन्होंने 4 विकेट झटके थे। कॉल ने आखिरी बार प्रोफेशनल क्रिकेट हरियाणा के लिए खेला था।

कॉल के करियर पर एक नजर

प्रारूप मैच पारियाँ गेंदें रन विकेट औसत इकोनॉमी स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ पारी सर्वश्रेष्ठ मैच 5 विकेट haul 10 विकेट haul
टेस्ट 0 0 0 0 0 0.0 0.00 0.0 -/- -/- 0 0
वनडे 3 3 162 179 0 0.0 6.63 0.0 0/58 0/58 0 0
टी20 3 3 58 84 4 21.0 8.69 14.5 2/35 2/35 0 0
आईपीएल 55 55 1209 1739 58 29.98 8.63 20.84 4/29 4/29 0 0

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola