Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट जगत में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। हालांकि, कुछ गेंदबाजों ने उन्हें कई बार आउट किया है। इन गेंदबाजों ने कोहली के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाया और उन्हें अपना शिकार बनाया। जानें उन 8 गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट किया। आइए जानते हैं कि इनमें से कौन सा गेंदबाज टॉप पर है और कोहली के खिलाफ किसकी गेंदबाजी सबसे ज्यादा प्रभावी रही है।
टिम साउदी (Tim Southee) – 39 इनिंग्स में 11 बार आउट
न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कोहली को 39 इनिंग्स में 11 बार आउट किया है। साउदी की गेंदों में स्विंग होती है। यानी गेंद हवा में घूमती है, जिससे वजह से कोहली को उनको खेलने में बार-बार परेशानी होती, खासकर जब गेंद थोड़ी बाहर जाती है।
मोईन अली (Moeen Ali) – 30 इनिंग्स में 10 बार आउट
मोईन अली इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैं जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने कोहली को 30 इनिंग्स में 10 बार आउट किया है। मोईन अली की स्पिन गेंदों को संभालना कोहली के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि उनकी गेंदें उछलती हैं और कभी धीमी हो जाती हैं।
जेम्स एंडरसन (James Anderson) – 42 इनिंग्स में 10 बार आउट
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे बड़े तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए बहुत फेमस हैं। उन्होंने कोहली को 42 इनिंग्स में 10 बार आउट किया है। एंडरसन की गेंदों में हवा के साथ घूमने की क्षमता है और उनकी सटीकता ने कोहली को बहुत बार परेशान किया है। खासकर इंग्लैंड में जहां स्विंग ज्यादा होती है।
जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) – 28 इनिंग्स में 10 बार आउट
ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने 28 इनिंग्स में विराट को 10 बार आउट किया। हेजलवुड की गेंदबाजी सीधी, तेज और खतरनाक होती है, खासकर जब वे बाउंसर डालते हैं। उनकी गेंदों का उछाल और गति कोहली के लिए मुश्किल साबित होती है, जिससे वह कई बार आउट हुए है।
अदिल राशिद (Adil Rashid) – 30 इनिंग्स में 9 बार आउट
इंग्लैंड के लेग स्पिनर अदिल राशिद ने 30 इनिंग्स में विराट को 9 बार आउट किया। राशिद की गेंदें स्पिन करती हैं और कभी-कभी धीमी हो जाती हैं, जिससे बल्लेबाज को गेंद को सही समय पर खेलने में परेशानी होती है। कोहली को राशिद की गेंदों ने कई बार आउट किया है।
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) – 36 इनिंग्स में 9 बार आउट
बेन स्टोक्स इंग्लैंड के आलराउंडर हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी भी करते हैं। उन्होंने कोहली को 36 इनिंग्स में 9 बार आउट किया है। स्टोक्स की गेंदबाजी तेज और स्विंग होती है और जब वो बाउंसर डालते हैं, तो कोहली के लिए उन्हें खेलना मुश्किल हो जाता है। स्टोक्स की स्विंग और उछाल कोहली के लिए चुनौतीपूर्ण होती हैं।
पैट कमिंस (Pat Cummins) – 34 इनिंग्स में 8 बार आउट
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी गति और सटीकता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कोहली को 34 इनिंग्स में 8 बार आउट किया है। कमिंस की गेंदबाजी तेज होती है और वे सही लाइन और लेंथ पर गेंद डालते हैं, जिससे कोहली पर हमेशा दबाव रहता है। उनकी गेंदें अक्सर बल्लेबाज को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
51 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines