Virat Kohli: विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। भारत के लिए आखिरी बार विराट ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2024 में वनडे सीरीज खेली थी। वह लंबे समय बाद भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने के लिए उतरेंगे। हालांकि इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड होगा। किंग कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
विराट तोड़ सकते हैं युवराज का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान युवराज सिंह ने किया है। उनके नाम 36 पारियों में 4 शतक हैं। हालांकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने भी 36 पारियों में 3 शतक जमाए हैं। अगर विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज में 1 शतक लगाते हैं तो वह युवी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं दो शतक लगाते ही किंग कोहली युवराज का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरा स्थान जो रूट का आता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 20 पारियों में 3 शतक अपने नाम किए हैं। जोनी बेयरस्टो 17 पारियों में 2 शतक लगाकर चौथे स्थान पर हैं, जबकि पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बेल का नाम आता है। उन्होंने भी 2 शतक बनाए हैं।
सचिन का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं किंग कोहली
इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने 44 पारियों में 1546 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 36 पारियों में 1340 रन बनाए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 37 पारियों में 1455 रन बनाए हैं। अगर किंग कोहली इस सीरीज में 116 रन बना लेते हैं तो वह सचिन के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैचों के दौरान सर्वाधिक रन
1,546 : एमएस धोनी (44 पारी)
1,523 : युवराज सिंह (36 पारी)
1,455 : सचिन तेंदुलकर (37 पारी)
1,340 : विराट कोहली (36 पारी)
1,207 : सुरेश रैना (32 पारी)
1,163 : इयान बेल (31 पारी)
1,138 : केविन पीटरसन (28 पारी)
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पहली बार इस टीम ने किया था खिताब पर कब्जा, इस फॉर्मेट में खेली थीं टीमें
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
34 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines