IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में विराट कोहली ने अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 111 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेल उन्होंने पाकिस्तान को हार का स्वाद चखाया। विराट कोहली बीते काफी समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार वापसी की। बीते कुछ समय में विराट कोहली की बल्लेबाजी में कई कमजोरियां निकलकर सामने आ रही हैं। मैच के बाद किंग कोहली ने अपनी इस पारी को लेकर कई बातें की हैं जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाते हुए इस पारी में शतक जड़ा।
कोहली ने अपने शॉट्स को किया बैक
विराट को उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। मैच के बाद उन्होंने कवर ड्राइव को लेकर बताया कि ‘बीते कुछ सालों से ये मेरी बड़ी कमजोरी रही है लेकिन उसी शॉट से मैंने बहुत रन भी बनाए हैं। मैंने अपने शॉट्स को बैक करने की कोशिश की है। जिसके लिए मैंने थोड़ा सा रिस्क लिया और अपने शॉट्स को फॉलो किया। मैं जब भी ये शॉट खेल पाता हूं गेम को कंट्रोल कर पाता हूं।’
‘मैच जीतकर अच्छा लगा’
बीसीसीआई ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा ‘ये मेरे लिए एक बहुत ही खास पारी थी। मैं जिस तरह से बल्लेबाजी करना चाहता था उसी तरह से बल्लेबाजी कर पाया। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा आपको अच्छा फील कराता है। आगे क्वालीफाई करने के लिए इस मैच में बने रहना और जीत हासिल करना बेहद जरूरी था।’
हाल ही पूरे किए 14 हजार वनडे रन
विराट कोहली ने इस मैच में वनडे इंटरनेशनल में अपने 14 हजार रन भी पूरे किए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वो सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 299 मैचों की 287 पारियों में रिकॉर्ड बनाते हुए सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़िए- पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाया नया कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines