Sunil Gavaskar Vinod Kambli: लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर को विनोद कांबली को मुश्किल समय में महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर से मदद मिली है। यह सहायता गावस्कर के CHAMPS फाउंडेशन की ओर से की जाएगी। इसके तहत उन्हें अब हर महीने 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें पूरे साल के मेडिकल खर्चे के तौर पर तीस हजार रुपये अलग से भी मिलेंगे।
पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए थे कांबली
कांबली को पिछले साल दिसंबर में मूत्र संक्रमण और ऐंठन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 जनवरी को छुट्टी मिलने से पहले वो दो सप्ताह तक ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती रहे। पिछले कुछ सालों में कांबली को कई हेल्थ से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर की मदद से 2013 में उनकी दो हार्ट सर्जरी भी हुई थीं।
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश से खेलने को लेकर BCCI ने किया बड़ा ऐलान, सामने आया पूरा शेड्यूल
कांबली से दिसंबर में मिले थे गावस्कर
बता दें कि गावस्कर ने दिसंबर 2024 में मुंबई के शिवाजी पार्क में महान कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक के उद्घाटन के दौरान कांबली की मदद करने की कसम खाई थी। तब गावस्कर और कांबली एक दूसरे से मिले थे। इस तरह से अब भारत के महान बल्लेबाज ने आखिरकार अपना वादा पूरा कर दिया है।
कांबली की पत्नी ने किया था बड़ा खुलासा
इससे पहले जनवरी में कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2023 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन अपने पति की ‘असहाय स्थिति’ को देखने के बाद उन्होंने इसे वापस लेने का फैसला किया। स्वतंत्र पत्रकार सूर्यांशी पांडे द्वारा आयोजित पॉडकास्ट के दौरान एंड्रिया ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले कांबली को छोड़ने पर विचार किया था, लेकिन बाद में उनकी हेल्थ की वजह से अपना मन बदल लिया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 4 टीमों की होगी विदाई? प्लेऑफ के लिए 6 टीमों में छिड़ी जंग
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
30 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines