हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मेडल तो नहीं मिला, फिर भी विनेश फोगाट इस मामले में रहीं दुनियाभर के एथलीटों से आगे

Vinesh Phogat: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के केस को अब 16 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। भले ही विनेश पिछले सप्ताह मेडल न जीत पाईं हो लेकिन गूगल पर वे इस मामले में दुनियाभर के एथलीटों से आगे निकल गई।

विज्ञापन
खाप पंचायत ने विनेश फोगाट को किया सम्मानित।

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में पदक के इतने करीब जाने के बाद भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअसल ओलंपिक में शानदार शुरुआत करके सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश को बिना किसी मेडल के वापस लौटना पड़ रहा है। 50 किग्रा महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में विनेश पहली बार फाइनल तक पहुंची थीं। लेकिन फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन बढ़ जाने के चलते उनको डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। जिसके चलते वे फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाईं थीं। भले ही विनेश मेडल नहीं जीत पाईं हो लेकिन गूगल पर पिछले सप्ताह वे दुनियाभर के एथलीटों से आगे रहीं।

विश्व भर में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च हुईं विनेश

बिना पदक के विनेश फोगाट अब पेरिस से भारत वापस लौट रही हैं। पेरिस से निकलने का विनेश का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि अभी तक विनेश के सिल्वर मेडल केस पर सीएएस का कोई फैसला नहीं आया है। भले ही पिछले सप्ताह विनेश फोगाट कोई मेडल नहीं जीत पाईं हो लेकिन गूगल पर उनको दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। पिछले सप्ताह गूगल सर्च पर विनेश फोगाट दुनिया भर में सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली एथलीट रहीं।

ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat पर अखिलेश ने कह दी बड़ी बात, गरमाई सियासत, पूछा IOA ने मेडिकल ऑफिसर पेरिस क्यों भेजा?

ये भी पढ़ें:- ‘मैंने विश्वासघात किया…’, विनेश फोगाट की प्रतिद्वंद्वी युई सुसाकी हुईं इमोशनल

बढ़ गई विनेश केस की तारीख

विनेश फोगाट ने फाइनल से डिसक्वालीफाई होने के बाद खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में सिल्वर मेडल को लेकर अपील की थी। जिसके बाद सीएएस इस मामले पर 11 अगस्त को फैसला सुनाने वाला था। इसके बाद तारीख को 13 अगस्त कर दिया गया। लेकिन फिर तीसरी बार तारीख को बदलते हुए 16 अगस्त कर दिया गया है। अब विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल केस पर 16 अगस्त को फैसला आना है। जिसका करोड़ों भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat Case Verdict Highlights: विनेश फोगाट के केस में बड़ा अपडेट, अब इस दिन सुनाया जाएगा फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें