Vinesh Phogat At Paris Olympics 2024 : ओलंपिक खेलों में महिलाओं की कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग में बुधवार को अपने प्रदर्शन से तहलका मचाने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का सपना गुरुवार को टूट गया। दूसरे दिन फाइनल से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। गोल्ड मेडल के लिए दावेदार विनेश फोगाट का नाम इसके बाद लिस्ट में सबसे नीचे कर दिया गया। इस ‘अन्याय’ लेकर एक ओर जहां खूब विवाद मचा है तो विनेश फोगाट ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के एक दिन बाद रेसलर विनेश फोगाट ने दिल्ली हाईकोर्ट में आरोप लगाया है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) और इसके प्रेसीडेंड संजय सिंह ओलंपिक गांव में मौजूद थे और फोगाट के भविष्य को लेकर फर्जी फैसले ले रहे थे। फोगाट की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट के सामने पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहता ने यह भी कहा कि साल 20923 में खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई की चयनित एग्जीक्यूटिव समिति को भंग कर दिया था, इसके बाद भी ऐसा हो रहा है।
याचिका में किया फैसला सुनाने का अनुरोध
बता दें कि बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और कई अन्य रेसलर्स ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली हाईकोर्ट में एक रिट याचिका भी दाखिल की थी। इसमें मांग की गई है कि डब्ल्यूएफआई के लिए फिर से चुनाव आयोजित कराए जाएं क्योंकि इसे दिसंबर 2023 में स्पोर्ट्स कोड का पालन करने के लिए अवैध घोषित कर दिया गया था। इस पर 24 मई को फैसला आना था लेकिन, अभी तक फैसला नहीं सुनाया गया है। इसे लेकर गुरुवार को भी याचिकाकर्ताओं ने अपने वकील के माध्यम से न्यायाधीश से फैसला सुनाने की तारीख तय कर का अनुरोध किया।
ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में विनेश फोगाट? राजनीतिक दलों में शुरू हुई रेस
ये भी पढ़ें: विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? कब होगा भाग्य का फैसला
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat के मुद्दे पर आखिर हेमा मालिनी क्यों हो रहीं ट्रोल?
संबंधित खबरें
केएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
25 mins agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
55 mins agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
1 hr agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
2 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
2 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
3 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
3 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
3 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines