हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

VHT 2025-26: विदर्भ ने कर्नाटक को हराकर फाइनल का कटाया टिकट, अमन मोखाडे बने असली हीरो

VHT 2025-26: 15 जनवरी को कर्नाटक और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में विदर्भ ने शानदार प्रदर्शन किया और कर्नाटक को धूल चटाते हुए फाइनल में एंट्री मार ली. कर्नाटक की ओर से अमन मोखाडे ने शानदार बल्लेबाजी की.

विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल

Vidarbha defeated Karnataka by 6 wickets: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला सेमीफाइनल मैच कर्नाटक और विदर्भ के बीच खेला गया था. कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर नहीं बनाया, जिसके जवाब में विदर्भ ने शानदार खेल दिखाकर कर्नाटक को हरा दिया. इस जीत के साथ विदर्भ ने फाइनल का टिकट कटाया. विदर्भ की ओर से अमन मोखाडे ने शानदार शतकीय पारी खेलकर कर्नाटक की हवा निकाल दी.

कर्नाटक की औसतन बल्लेबाजी

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 280 रन बनाए थे, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 10 गेंदों में 9 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंदों में 4 रन बनाए थे. इसके अलावा करुण नायर ने 90 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी. वहीं, कृष्णन जीत ने 53 गेंदों में 54 रन बनाए थे. इसके अलावा श्रेयस गोपाल ने 39 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: पहले मैच में फ्लॉप होकर भी इतिहास रच गए Vaibhav Suryavanshi, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

विज्ञापन

विदर्भ ने हासिल किया लक्ष्य

281 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के फ्लॉप होने के बाद अमन मोखाडे ने 122 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे. इसके अलावा ध्रुव शौरी ने भी 64 गेंदों में 47 रन बनाए थे. वहीं, रविकुमार समर्थ ने 69 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दमपर विदर्भ ने 46.2 ओवर में 284/4 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इस तरह विदर्भ ने फाइनल का टिकट कटा लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 3rd ODI में नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग 11 से बाहर बैठना तय? कोच ने ही दे डाला बड़ा हिंट

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

विदर्भ की ओर से दर्शन नलकंडे ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 48 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा यश ठाकुर ने 9.4 ओवर में 2 विकेट लिए थे. वहीं, कर्नाटक की ओर से अभिलाश शेट्टी ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा विद्याधर पाटिल ने 1 विकेट लिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola