Vaibhav Suryavanshi: अंडर 19 एशिया कप का आयोजन यूएई में हो रहा है। 4 दिसंबर को भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत की ओर से 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल 2025 से पहले यूएई में गदर काटा है।
वैभव सूर्यवंशी का कमाल
यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 46 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली। सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्हें आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव ने इस मैच में कमाल कर दिया। लगातार 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद सूर्यवंशी ने इस मैच में अपने तेवर दिखाए। उन्होंने 46 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके अपने नाम किए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा। उन्होंने 165.21 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर बवाल काट दिया।
वैभव आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। बिहार के रहने वाले वैभव को आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने अपने दल का हिस्सा बनाया है। उन्हें 1.10 करोड़ रुपये मिले हैं। वह पहली बार आईपीएल में किसी टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।
इससे पहले वैभव पाकिस्तान और जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्लॉप हुए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन तो जापान के खिलाफ केवल 23 रनों की पारी खेली थी। हालांकि अपने तीसरे मुकाबले में उन्होंने यूएई के खिलाफ दमदार अर्धशतक बनाकर महफिल लूट ली।
ऐसा था मैच का हाल
यूएई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम 44 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई। यूएई की ओर से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रियान ने बनाए। उन्होंने 48 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 16.1 ओवर में 10 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव के अलावा आयुष म्हात्रे ने भी 51 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली।
यह भी पढ़ें: फैन के आगे टिक नहीं सके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ही झटके में हो गया साढ़े 8 करोड़ रुपये का नुकसान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
42 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines