Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला आज शाम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की दो बेहतरीन टीमों ने फाइनल मैच का टिकट हासिल किया है। वहीं, पिथौरागढ़ हरिकेंस की टीम को इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। पिथौरागढ़ हरिकेंस की टीम शुक्रवार को मसूरी थंडर के खिलाफ हुए करो या मरो वाले मैच में हार कर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जबकि, मसूरी थंडर और नैनीताल एसजी पाइपर्स की टीम ने फाइनल मैच का टिकट हासिल कर लिया है।
मसूरी थंडर ने दर्ज की जीत
शुक्रवार को लीग में पिथौरागढ़ हरिकेंस और मसूरी थंडर के बीच मैच खेला गया था। फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों का मैच जीतना जरूरी था। पिथौरागढ़ हरिकेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 119 रन बनाए थे। टीम की ओर से मुस्कान कुमारी ने 32 और नीलम भारद्वाज ने 48 रन बनाए। वहीं, मसूरी थंडर ने 16 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 120 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मसूरी थंडर की ओर से शगुन चौधरी ने 27, अंजली गोस्वामी ने 32 और नंदिनी कश्यप ने 50 रन की पारी खेली।
मसूरी थंडर और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच होगी खिताबी जंग
टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज शाम में खेला जाएगा। ये मैच मसूरी थंडर्स और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच खेला जाएगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को लीग स्टेज पर दोनों टीमों को आमना-सामना हुआ था, जिसमें नैनीताल एसजी पाइपर्स ने जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करती हुईं नजर आएंगी।
इस दिग्गज खिलाड़ी पर रहेगी निगाह
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर और नैनीताल एसजी पाइपर्स की कप्तान एकता बिष्ट पर फाइनल मैच में खासतौर पर निगाहें टिकी रहेंगी। नैनीताल एसजी पाइपर्स ने पहले ही शानदार जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। एकता बिष्ट उत्तराखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी हैं। ऐसे में फैंस को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अब IPL में धूम मचाएगी विक्रम राठौर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी, टीम इंडिया को जिता चुके हैं वर्ल्ड कप
यह भी पढ़ें: मार्नस लाबुशेन के नाम बेमिसाल उपलब्धि, एक ही मैच में गेंद, बल्ले और फील्डिंग से कर दिया कमाल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
14 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
22 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines