Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 15 सितंबर से हो चुका है। आज टूर्नामेंट का दूसरा दिन है। दूसरे दिन यूपीपीएल में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में पिथौरागढ़ हरिकेन्स और हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास की टीमें आमने-सामने है, तो वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे देहरादून वॉरियर्स और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच खेला जाएगा। देहरादून वॉरियर्स टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। क्योंकि पहले मैच में देहरादून को हार का सामना करना पड़ा था। देहरादून का पहला मैच हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास के साथ हुआ था।
कप्तान आदित्य तारे की पारी भी नहीं आई थी काम
पहले मैच में देहरादून वॉरियर्स के कप्तान आदित्य तारे ने कमाल की विस्फोटक पारी खेली थी। लेकिन उनकी पारी से भी टीम को पहले मैच जीत नहीं मिल पाई थी। पहले मैच में आदित्य तारे ने 41 गेंदों पर 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान आदित्य ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए थे। लेकिन हरिद्वार की टीम ने मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था। अब दूसरे मैच में देहरादून टीम को अपनी पहली जीत की तलाश होगी, वहीं एक बार फिर से कप्तान आदित्य तारे ऐसी ही ताबड़तोड़ पारी खेलना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: UPL 2024 के पहले मैच इन 2 खिलाड़ियों ने बरपाया कोहराम, IPL में बरस सकता है पैसा
लीग में सभी टीमों के बीच होगा 1-1 मैच
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 के फॉर्मेट के मुताबिक सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मुकाबला खेलना है। 1-1 मैच होने के बाद जो टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल खेलेगी। इसके अलावा दूसरी फाइनलिस्ट टीम का मुकाबला प्वाइंट टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच से होगा। फिलहाल एक मैच जीतकर हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास की टीम प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ये 3 अनकैप्ड खिलाड़ी RCB के टारगेट पर, एक तो दलीप ट्रॉफी का स्टार
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
5 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
9 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines