Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में शनिवार को नैनीताल निंजास ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को 4 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। टीम को पिथौरागढ़ से 158 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की इस जीत के हीरो भानू प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया। टीम अब खिताब के लिए फाइनल में यूएसएन इंडियंस से रविवार को भिड़ेगी।
मैच में पिथौरागढ़ ने पहले खेलते हुए 157 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज आदित्य नैथानी ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज हितेष नऊला ने 34 रन बनाए। पिथौरागढ़ को 157 रन तक सीमित रखने में भानू प्रताप सिंह ने अहम भूमिका निभाई और टीम के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट झटके।
ये भी पढ़ें: Legends League 2024: आखिरी ओवर में इरफान ने धारदार गेंदबाजी से पलट दिया मैच का पासा, रोमांचक मुकाबले में दिलाई जीत
उन्होंने यहां विजय शर्मा, विशाल कश्यप, परमेंद्र चड्ढा और प्रियंक सिंह के विकेट झटके। उन्होंने सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी टीम को जीत में दिलाने में योगदान दिया। उन्होंने 28 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।
फाइनल में यूएसएन इंडियंस से भिड़ेगी टीम
खिताब से एक कदम दूर खड़ी नैनीताल निंजास अब फाइनल में यूएसएन इंडियंस से भिड़ेगी। यूएसएन इंडियंस टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम है, जो अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम का नेट रनरेट +2.191 का है, जो अन्य टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल पर लटकी तलवार! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
47 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines