हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Donald Trump का बड़ा फैसला, महिला स्पोर्ट्स में बैन की ट्रांसजेंडर्स एथलीट्स की एंट्री

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से राष्ट्रपति बनते ही बड़ा फैसला लिया है, जहां उन्होंने महिला स्पोर्ट्स में ट्रांसजेंडर्स एथलीट की एंट्री बैन कर दी है।

विज्ञापन

Donald Trump: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से राष्ट्रपति बनते ही बड़ा फैसला लिया है, जहां उन्होंने महिला स्पोर्ट्स में ट्रांसजेंडर्स एथलीट की एंट्री बैन कर दी है। बड़ी बात यह है कि यह आदेश नेशनल खेल दिवस के मौके पर जारी किया गया है। उनका यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर भी लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए।

इस एग्जिक्यूटिव आदेश का नाम ‘कीपिंग मेन आउट ऑफ वीमेंस स्पोर्ट्स’ हैं। ईस्ट रूम में हुए साइन सेरेमनी में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, ‘इस कार्यकारी आदेश के साथ महिलाओं के खेल पर युद्ध समाप्त हो गया है,” उनके साथ सांसद और महिला एथलीट भी थे, जिनमें पूर्व कॉलेजिएट तैराक रिले गेन्स भी शामिल थीं, जिन्होंने बैन का समर्थन किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Champions Trophy से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, टीम की बढ़ गई आफत

हर जगह लागू हुआ फैसला

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश ट्रंप के उस वादे का नतीजा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को समान मौके देने की बात कही थी। ट्रंप सरकार के इस फैसला को स्कूल, कॉलेज समेत हर जगह लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन

ट्रंप ने प्रचार में जमकर उछाला था मुद्दा

बता दें कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने चुनावी अभियान के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से सबके आगे रखा था और कहा था कि पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना चाहिए। एपी वोटकास्ट सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई कि आधे से ज्यादा वोटर्स का मानना ​​था कि ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए समर्थन बहुत आगे बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: वनडे सीरीज में इंग्लैंड खत्म करना चाहेगी 40 साल का सूखा, क्या इस बार मिलेगी कामयाबी?

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola