Urvil Patel Century: गुजरात के कीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने एक हफ्ते पहले भारत की तरफ से सबसे तेज टी-20 शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अब एक बार से धांसू पारी खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों पर सेंचुरी ठोक डाली है। इस तरह से उन्होंने मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने का गुस्सा निकाला है। उन्होंने 41 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को उत्तराखंड पर 8 विकेट से जीत दिलाने में मदद की।
उर्विल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
115 रन बनाकर उर्विल ने टी-20 में गुजरात के बल्लेबाज द्वारा बनाए गए बेस्ट इंडिविजुएल स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पटेल की विस्फोटक बल्लेबाजी शतक के बाद भी नहीं रुकी। उन्होंने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और सिर्फ 41 गेंदों पर 115 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया से जुड़े गौतम गंभीर, अब दूर करेंगे भारत की सबसे बड़ी दुविधा
गुजरात ने 14वें ओवर में हासिल किया टारगेट
उनकी पारी के दम पर गुजरात ने उत्तराखंड से मिले 183 रनों के टारगेट को सिर्फ 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। उत्तराखंड द्वारा मुश्किल लक्ष्य दिए जाने के बाद पटेल और आर्या देसाई की बदौलत गुजरात ने शानदार शुरुआत की। देसाई के आउट होने के बाद पटेल ने अभिषेक देसाई और फिर कप्तान अक्षर पटेल के साथ उत्तराखंड के गेंदबाजों पर अटैक जारी रखा।
मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे पटेल
मेहसाणा के मूल निवासी पटेल ने 2018 में राजकोट में मुंबई के खिलाफ टी-20 मैच में बड़ौदा के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने उस साल लिस्ट ए क्रिकेट में भी हाथ आजमाया, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू छह साल बाद किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से पहले पटेल पर आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला अपना CEO, जिम्मेदारी से मुक्त हुए निक हॉकली
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
15 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
41 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines