CSK Urvil Patel: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से आउट हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका लगा है। टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वंश की जगह पर सीएसके के खेमे में उर्विल पटेल की एंट्री हुई है। टी-20 में उर्विल पटेल भारत की ओर से सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक ठोक डाला था। उर्विल ने यह कारनामा सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में करके दिखाया था। उर्विल को सीएसके ने 30 लाख के बेस प्राइस में अपनी टीम से जोड़ा है।
सीएसके के खेमे में आया विस्फोटक बल्लेबाज
चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले तीन मैचों के लिए टी-20 क्रिकेट के एक और विस्फोटक बल्लेबाज को अपनी टीम से जोड़ा है। नाम है उर्विल पटेल। उर्विल के नाम भारत की ओर से फटाफट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उर्विल ने महज 28 गेंदों में सेंचुरी लगा डाली थी। अपनी इस इनिंग में उर्विल ने 12 गगनचुंबी छक्के जमाए थे और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वह इससे पहले साल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उर्विल सीएसके के खेमे में वंश बेदी की जगह लेंगे। वंश इंजरी के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो चुके हैं।
कमाल का है टी-20 रिकॉर्ड
उर्विल पटेल को क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट खूब रास आता है। टी-20 क्रिकेट में खेले 47 मैचों में उर्विल 1162 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है। टी-20 में उर्विल दो सेंचुरी जड़ चुके हैं, तो उनके बल्ले से 4 फिफ्टी भी निकली है। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उर्विल का बैटिंग औसत 44 का रहा है और उन्होंने 22 मैचों में 748 रन बनाए हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उर्विल को चेन्नई बचे हुए तीन मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका देती है या नहीं। हालांकि, धोनी की छत्र छाया में आने से उर्विल के करियर को जरूर पंख लग सकते हैं। चेन्नई ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत नसीब हुई है, जबकि 9 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है।
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
16 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines