UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग के 2024 सीजन का आगाज हो चुका है। इस सीजन का पहला मैच पिछले साल के फाइनलिस्ट काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स ने काशी रुद्रास को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी की टीम सिर्फ 100 रन पर ही सिमट गई थी। जवाब में मेरठ ने सिर्फ 9 ओवर में 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
मेरठ मावेरिक्स ने हासिल की जीत
101 रन के स्कोर का पीछा करते हुए मेरठ ने 9 ओवर में इस स्कोर को हासिल कर लिया। मेरठ के लिए स्वास्तिक चिकारा ने धमाल मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। अपनी के पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा अक्षय दुबे ने 19 रन की पारी खेली। काशी के लिए जासमीर धनखड़ ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। उनके अलावा शिवा सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।
मेरठ के गेंदबाजों ने दिखाया दम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम को मात्र 13 रन पर पहला झटका लगा था। एक समय टीम ने 52 रन पर ही 5 विकेट खो दिए थे। अंत में शिव मावी ने 21 रन की पारी खेल कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मेरठ के लिए यश गर्ग 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा जीशान अंसारी ने भी 3 विकेट हासिल किए। विजय कुमार ने दो और वासु वत्स ने 1 विकेट हासिल किया।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
53 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines