UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग 2024 अब अपने आखिरी चरण में है। टूर्नामेंट की दो फाइनलिस्ट टीमें भी तय हो गई है। रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स और समीर रिजवी की कानपुर सुपरस्टार्स के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। समीर रिजवी की टीम जैसे-तैसे फाइनल तक पहुंची है, टूर्नामेंट के बीच में ये टीम थोड़ी लड़खड़ाती हुई दिखाई दी थी, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में टीम ने कमाल का प्रर्दशन करके फाइनल तक का सफर तय किया। कप्तान समीर रिजवी का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में ठीकठाक रहा है।
अब फाइनल में इस टीम के सामने रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स की चुनौती होने वाली है। मेरठ मावेरिक्स यूपी टी20 लीग की सबसे मजबूत टीम रही है। इस टूर्नामेंट में टीम ने महज 2 मैच ही हारे थे। टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी इस टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म में दिखे हैं। अब मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच यूपी टी20 लीग 2024 का फाइनल मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: एक छक्के ने तय की फाइनल की दूसरी टीम, देखें किन दिग्गजों में होगी खिताबी जंग
महज 8 गेंद में खत्म हुआ क्वालीफायर-2
यूपी टी20 लीग 2024 का क्वालीफायर-2 मैच कानपुर सुपरस्टार्स और लखनऊ फाल्कंस के बीच खेला गया। वैसे तो टूर्नामेंट के सभी मैच 20-20 ओवर के खेले गए हैं लेकिन क्वालीफायर-2 महज 8 गेंदों पर ही खत्म हो गया। जिसमें से लखनऊ फाल्कंस ने 5 और कानपुर सुपरस्टार्स ने 3 गेंद खेली थी। दरअसल बारिश के चलते ये मैच काफी देर तक रुका रहा था। फिर देर रात मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर कराया गया।
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 5 गेंदों पर 7 रन बनाए थे इस दौरान टीम ने अपने 2 विकेट भी गंवा दिए थे। इसके बाद कानपुर सुपरस्टार्स ने 3 गेंदों पर लक्ष्य को हासिल करके मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस तरह मैच में कुल 8 गेंद खेली गई और कुल 15 रन बने।
ये भी पढ़ें:- क्या इस देश में क्रिकेट पर लगेगा बैन? विश्व कप में तहलका मचा चुकी टीम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines