हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 3 बल्लेबाजों के शतक के बाद भी टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, गिल की कप्तानी में पहली बार हुआ ऐसा

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि पहले ही मैच में टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। हेडिंग्ले में 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत की ओर से पहली पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक जमाया। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शतक बनाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में कर दिया। हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

टीम इंडिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शानदार शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा बहुत कम बार ही देखने को मिला है, जब किसी टीम के 3 बल्लेबाजों ने शतक जमाया हो और टीम का स्कोर विशाल नहीं बन पाया हो। 3 बल्लेबाजों के शतक बनाने के बाद भी टीम इंडिया 471 रनों पर सिमट गई।

3 शतक लगाने के बावजूद सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब भारतीय टीम के नाम पर दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम था। साउथ अफ्रीका ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच 3 बल्लेबाजों के शतक के दमपर 475 रन बनाए थे। हालांकि अब ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया।

विज्ञापन

3 बल्लेबाजों ने खोला धागा

यशस्वी जायसवाल ने 159 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने 227 गेंदों में 147 रन बनाए। इसके बाद ऋषभ पंत ने भी 178 गेंदों में 134 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने भी 4 विकेट अपने नाम किए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola