Sai Sudharshan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। भारत की ओर से पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले साई सुदर्शन दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ ही सुदर्शन के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ था।
साई सुदर्शन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने पहली पारी में संयम भरी बल्लेबाजी की और अर्धशतक भी जमा दिया। उन्होंने 151 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह दूसरी पारी में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए और वह गोल्डन डक का शिकार हो गए। 0 पर आउट होते ही उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अब सुदर्शन भारत के पहले ऐसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 2 टेस्ट मैच में खाता नहीं खोला। बता दें कि सुदर्शन अपने पहले मैच की पहली पारी में 0 रन पर आउट हुए थे। उनके नाम अब शर्मनाक रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है।
गेंद छोड़ने के प्रयास में हुए आउट
मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को दूसरी पारी में उम्दा बल्लेबाजी की जरूरत थी। लेकिन सुदर्शन टीम के लिए योगदान नहीं दे पाए। पहले ओवर की पांचवीं गेद पर उन्होंने गेंद को लीव करने का प्रयास किया। लेकिन बाएं हाथ का बल्लेबाज इसमें सफल नहीं हो पाया और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए हैरी ब्रूक के हाथों में चली गई। उन्हें क्रिस वोक्स ने अपनी गेंदबाजी के जाल में फंसा लिया। सुदर्शन के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी खासा कमाल नहीं दिखा सके। वह भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद पारी को केएल राहुल और शुभमन गिल ने संभाला। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines