United World Wrestling Remove Suspension : भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के लिए खुशखबरी आई है। पिछले कुछ समय से भारतीय कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच घमासान चल रहा था। जिसके बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया था। हालांकि अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ((UWW)) ने इस फैसले को बदलते हुए भारतीय कुश्ती संघ से यह निलंबन हटा लिया है। हालांकि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ((UWW)) ने राष्ट्रीय महासंघ से लिखित में मांगा है कि वह बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा।
23 अगस्त 2023 का लगाया था निलंबन
दरअसल पिछले साल 23 अगस्त को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने यह निलंबन लगाया था क्योंकि वह डब्ल्यूएफआई चुनाव करने वाले में विफल रहा था। जिसके बाद उन्हें इस प्रक्रिया से गुजराना पड़ा। हालांकि यह निलंबन सिर्फ अस्थाई रूप से लगाया गया था। 21 दिसंबर को डब्ल्यूएफआई ने चुनाव करवाए थे। जिसमें संजय सिंह ने 15 में से 13 पदों पर जीत दर्ज की थी। 9 फरवरी को हुई बैठक में इस फैसले पर फिर से विचार किया और फिर निलंबन को हटा लिया गया।
प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के खिलाफ नहीं की जाएगी कोई कार्रवाई
दरअसल यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने निलंबन हटाने के बाद यह भी कहा था कि वह बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय महासंघ से लिखित में मांगा है। वहीं अब निलंबन हटने के बाद भारतीय खिलाड़ी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित किसी भी खेल में राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग ले सकती है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : हार्दिक और ईशान किशन को लेकर BCCI का नया नियम तैयार! फर्स्ट क्लास नहीं खेलने पर जाएंगे IPL से बाहर
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : हार्दिक और ईशान किशन को लेकर BCCI का नया नियम तैयार! फर्स्ट क्लास नहीं खेलने पर जाएंगे IPL से बाहर
ये भी पढ़ें- IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो, क्या स्टार पेसर अब छोड़ेगा MI!
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines