PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 में मैच नंबर 15 यू मुंबा बनाम बेंगुलुरु बुल्स के बीच खेला गया। यू मुंबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु को हरा दिया। मुंबई ने 48-28 के बड़े मार्जिन से बेंगलुरु को चारों खाने चित कर दिया। विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में मुंबई की ओर से अजीत चौहाण और सतीश कन्नन ने शानदार खेल दिखाया, जिसके दम पर मुंबई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबा के रेडर अजीत चौहाण (13) ने एक ही रेड में बुल्स के 6 खिलाड़ियों को आउट करके इतिहास रच दिया।
मुंबई ने दर्ज की तीसरी जीत
इस सीजन मुंबई ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मुकाबले में टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, बेंगलुरु बुल्स को लगातार 3 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस मैच में अजीत के अलावा 200 टैकल पॉइंट्स पूरे करने वाले रिंकू ने हाई-5 लगाया, जबकि लोकेश ने 4 और परवेश ने 3 अंक जुटाए। बुल्स की ओर से अलीरेजा मीरजाइन और आशीष ने 6-6 अंक हासिल किए। डिफेंस में दीपक सोनकर ने भी 3 अंक अपने नाम किया। मैच में पहला अंक अजीत चौहाण ने मुंबई के लिए हासिल किया। उन्होंने आकाश शिंदे को लपक कर खाता खोला। मुंबा ने शुरुआत से ही बेंगुलुरु को दबाव में रखा।
बेंगलुरु के खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन
बेंगलुरु की ओर से आशीष मलिक ने और अलीरेजा मीरजाइन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए जीतोड़ मेहनत की। इसके अलावा कप्तान आकाश शिंदे ने 3 पॉइंट हासिल किए। वहीं डिफेंडर दीपक शंकर ने भी 3 अंक बटोरे। हालांकि मुंबई के खिलाड़ी इस मैच में बेंगलुरु के खिलाड़ियों पर भारी पड़े।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines