हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जो ट्रेविस हेड ने कहा वो कर दिखाया, इंग्लैंड के गेंदबाजों का बनाया कचूमर, ठोकी तूफानी सेंचुरी

Travis Head scored century: इंग्लैंड के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला खूब गरजा. उन्होंने टेस्ट को टी-20 बनाया और तूफानी शतक जड़कर इंग्लैंड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. हेड की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब पहुंच गई है. हेड ने सभी गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

Australia vs England: एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल जहां इंग्लैंड ने अपने नाम किया था, तो दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने कमबैक किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी की और जमकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर ली. उन्होंने टेस्ट को टी-20 बनाया और तूफानी शतक ठोक डाला. हेड की शतकीय पारी के दमपर इंग्लैंड खेल में काफी पीछे हो गई है.

हेड ने बनाया शानदार शतक

उस्मान ख्वाजा की जगह सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ट्रेविस हेड ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया. उन्होंने शुरू से ही शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड की गेंदबाजी विभाग को कमजोर स्थिति में रखा. हेड ने सभी गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 69 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया.

इससे पहले हेड ने एशेज सीरीज की तैयारियों को लेकर भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले से हटने का फैसला किया था. वह एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने पहले ही मैच में शतक ठोककर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी.

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक हेड 75 गेंदों में 104 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने 12 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम कर लिए हैं. इंग्लैंड की ओर से कोई भी गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.

ये भी पढ़ें: Ashes Series: 35 साल में जो कोई ना कर पाया वो मिचेल स्टार्क ने कर दिखाया, पर्थ में महफिल लूट ले गया कंगारू गेंदबाज

विज्ञापन

मैच के हाल पर एक नजर

इंग्लैंड ने पहली पारी में 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 132 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 164 रन बनाए. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 25.4 ओवर में 176/1 रन बना चुकी है. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 29 रन चाहिए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ऑस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर खड़ी है.

ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: इंग्लैंड के साथ हुई बेईमानी? Jamie Smith के विकेट पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर फूटा फैन्स का गुस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola