India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज आगाज होने में अब 2 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है. टीम इंडिया पहले वनडे मैच को लेकर नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रही है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं. दूसरी तरफ वनडे वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए रोहित-विराट के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम भी मानी जा रही है, क्योंकि अभी तक वर्ल्ड कप 2027 में इन दोनों दिग्गजों के खेलने को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने रोहित-विराट के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
रोहित-विराट को लेकर क्या बोले ट्रैविस हेड?
पर्थ में होने वाले वनडे मैच से 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंड अक्षर पटेल ने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर ट्रैविस हेड ने कहा कि “वे भारत के लिए शानदार रहे हैं, मुझे लगता है कि अक्षर उनसे ज़्यादा उनके बारे में मुझसे ज्यादा कह सकते हैं. लेकिन दो बेहतरीन खिलाड़ी, दो सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के खिलाड़ी. विराट शायद सबसे महान सीमित ओवरों के खिलाड़ी हैं। रोहित भी उनसे बहुत पीछे नहीं हैं.”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: टीम इंडिया की वनडे जर्सी आई सामने, Dream 11 हटने के बाद जानें क्या हुआ बदलाव?
आगे हेड ने कहा कि कोई ऐसा जो बल्लेबाजी की शुरुआत करे. रोहित ने जो किया है, उसके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मुझे यकीन है कि किसी न किसी स्तर पर उनकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि वे दोनों 2027 तक खेलेंगे. वे दोनों विश्व कप में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह खेल के लिए बहुत अच्छी बात है कि वे अभी भी खेल रहे हैं.”
क्या बोले अक्षर पटेल?
वहीं रोहित-विराट को लेकर अक्षर पटेल ने कहा कि वे विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं. वे जानते हैं कि क्या करना है और वे खेलने के लिए तैयार हैं. वे पेशेवर हैं और जानते हैं कि क्या करना है. वे खेलने के लिए तैयार हैं. अगर आप उनके फॉर्म की बात करें, तो वे अच्छी तैयारी कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वे तैयार हैं. सभी ने अपना फिटनेस टेस्ट दिया है और अब वे खेलने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: वनडे सीरीज से पहले टेंशन में ऑस्ट्रेलिया, 5 मैच विनर खिलाड़ी रहेंगे बाहर
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines