हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 के लिए साउथ अफ्रीका ने किया बड़ा बदलाव, 2 धांसू खिलाड़ी की हुई एंट्री

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के दल में 2 बड़े बदलाव हुए हैं. स्क्वाड में 2 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि 2 स्टार खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है. 22 जनवरी ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बड़ा ऐलान किया.

विज्ञापन
साउथ अफ्रीका ने किए बदलाव

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं. कुल 20 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेने वाली हैं. साउथ अफ्रीका ने भी वर्ल्ड कप के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया था. लेकिन टीम ने अब अपने दल में 2 बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेला था. हालांकि भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था.

2 खिलाड़ी हुए बाहर

22 जनवरी को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बड़ा ऐलान करते हुए अपने दल में 2 बड़े बदलाव किए. टोनी डी जोर्जी और डोनोवन फरेरा चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की केएफसी टी20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20I) श्रृंखला और भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट का हिंदू कप्तान, जिसकी पत्नी हैं किसान और कृष्ण भक्त

विज्ञापन

बोर्ड ने रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को 15 सदस्यीय टीम में उनकी जगह पर शामिल किया है. भारत के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान लगी दाहिनी हैमस्ट्रिंग मांसपेशी में खिंचाव के बाद डी जोर्जी दर्द से जूझ रहे हैं. उनकी रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है. ऐसे में उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा.

साउथ अफ्रीका का अपडेटेड स्क्वाड

विज्ञापन

एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.

ये भी पढ़ें: इतिहास भूल गया बांग्लादेश? BCCI के एहसान पर उठे सवाल

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान (शहर)समय (IST)
9 फरवरी, 2026साउथ अफ्रीका बनाम कनाडाअहमदाबादशाम 7:00 बजे
11 फरवरी, 2026साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तानअहमदाबादसुबह 11:00 बजे
14 फरवरी, 2026साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंडअहमदाबादशाम 7:00 बजे
18 फरवरी, 2026साउथ अफ्रीका बनाम यूएई (UAE)दिल्लीसुबह 11:00 बजे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola