Kane Williamson:केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की वनडे टीम की कप्तानी को छोड़ दिया है। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि टॉम लैथम उनकी जगह पर टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं। वो कप्तान बनाने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने 44 एकदिवसीय मैचों में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया है। इसके अलावा 2023 क्रिकेट विश्व कप में विलियमसन की अनुपस्थिति के दौरान वो ही टीम के कप्तान थे।
कप्तानी को लेकर टॉम लैथम ने कही ये बात
टीम की कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैं हमेशा से ही टीम को और बेहतर करना चाहता हूं और मुझे यकीन है कि वो भी यही चाहते हैं। अगर मुझे कप्तानी करने का मौका मिलता है तो यह सच में खास होगा।’
कोच ने कही ये बड़ी बात
फिलहाल अभी ये देखना दिलचस्प रहेगा कि न्यूजीलैंड लिमिटेड ओवर में एक ही कप्तान का चयन करती है या नहीं क्योंकि पिछले एक साल से टॉम ने कोई भी टी 20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में उनकी जगह पर टिम साउदी को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया जा सकता है।
टीम के कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया है कि टीम मैनेजमेंट अभी तक इस फैसले के अंतिम चरण में नहीं पहुंचा है, लेकिन कप्तान बनाने के लिए टॉम लैथम को जरूर शॉर्टलिस्ट किया गया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम अभी इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं कर सकते हैं। मैं अभी यह अनुमान नहीं लगाना चाहता हूं कि टॉम लैथम नियमित कप्तान होंगे या नहीं। लेकिन वो ऐसे खिलाड़ी जरूर हैं, जिनके नाम की चर्चा होगी।’
‘अगले ODI वर्ल्ड कप पर भी है निगाह’
टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘सबसे जरूरी बात ये हैं कि हम ऐसे खिलाड़ी को चाहते हैं, जो आने वाले दो साल तक उस भूमिका में रहे। ये एक बड़ा फैसला होने वाला है।’
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट, फैंस को मिलने वाली है…
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines