TNPL 2025: आर अश्विन को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए एक साल होने को है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने अचानक रिटायरमेंट लेकर दुनिया को चौंका दिया था. अब ये खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा मे हैं. संन्यास के बाद अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से तबाही मचा रहे हैं. 2 जुलाई 2025 को उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई और 83 रन ठोक अपनी टीम को जीत दिलाई. आइए जानते हैं अश्विन इन दिनों कहां खेल रहे हैं….
दरअसल, आर अश्विन इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में जलवा दिखा रहे हैं. वो डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम के कप्तान हैं. 3 जुलाई को उनकी टीम ने त्रिची ग्रैंड चोलास को 6 विकेट से मात दी. जीत के हीरो कप्तान आर अश्विन रहे, जिनहोंने बल्ले से 83 रन कूटे और गेंद से भी 3 शिकार किए.
मैच का हाल
मुकाबले में त्रिची ग्रैंड चोलास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए थे. आर अश्विन ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 शिकार किए और त्रिची ग्रैंड चोलास को 140 रनों पर रोकने में अहम रोल अदा किया. चोलास के लिए ओपनर वसीम अहमद ने सबसे ज्यादा 38 जबकि आखिर में वसीफ जाफर ने 4 छक्कों के दम पर 33 रन कूटे. अब बारी थी चेज की. डिंडीगुल की टीम ने आर अश्विन की तूफानी पारी के दम पर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया.
अश्विन ने 48 गेंद पर बनाए 83 रन
141 रनों का टारगेट चेज करने उतरी डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ओपनिंग के लिए आए थे. उन्होंने तूफानी अंदाज में शुरुआत की. 48 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी से मैच एकतरफा बन गया. अश्विन के अलावा शिवम सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया. बाबा इंद्रजीत ने 29 गेंदों में 27 रन बनाए.
TNPL 2025 में आर अश्विन के आंकड़े
इस सीजन आर अश्विन गेंद और बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. अब तक 8 मैचों में उनके नाम 34.38 की औसत और 162.72 के स्ट्राइक रेट से 275 रन दर्ज हैं. वो अब तक 31 चौके और 13 छक्के लगा चुके हैं. 8 मैचों में उनके नाम 12 शिकार हैं.
ये भी पढ़ें: ENG vs IND, 2nd Test: 25 रनों की पारी खेलकर पंत ने बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 min agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
55 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines