हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अहम टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, ये मैच होगा आखिरी

New Zealand vs England: इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड का दिग्गज तेज गेंदबाज संन्यास का ऐलान कर देगा।

विज्ञापन

Tim Southee: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में धमाल का प्रदर्शन करने वाले टिम साउथी टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वह अपना आखिरी टेस्ट खेलने की योजना बना रहे हैं। अगर न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेती है तो वह अपने आप को इस मैच तक उपलब्ध रखेंगे।

साउथी ने दिया भावुक बयान

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने अपनी बातचीत में संन्यास का ऐलान कर दिया है। साउथी ने इस दौरान कहा कि
न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही मेरा बड़ा होने का सपना था। 18 साल तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है, लेकिन अब मुझे लगता है कि उस खेल से दूर जाने का समय आ गया है जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, इसलिए इतने सालों पहले इंग्लैंड के खिलाफ मेरा टेस्ट करियर शुरू हुआ था, उसके खिलाफ इतनी बड़ी सीरीज खेलना और तीन मैदानों पर खेलना जो मेरे लिए बेहद खास है। बता दें कि साउथी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। अब 16 साल बाद साउथ अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरने वाले हैं।

भारत के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

टिम साउथी ने भारत के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उनके दम पर ही न्यूजीलैंड ने भारत को घरेलू सरजमीं पर हराने में मदद की थी। न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराकर इतिहास रचा था। साउथी इस इतिहास का हिस्सा रहे थे। उन्होंने सीरीज में 3 विकेट लिए थे। वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने 2 पारी में 70 रन बनाए थे। पहले टेस्ट मैच में दिग्गज ने 65 रनों की पारी खेली थी। साउथी ने इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गजों को खूब परेशान किया था। खासकर उन्होंने रोहित को इस सीरीज में निशाना बनाया था।

विज्ञापन

अब तक उन्होंने 104 टेस्ट मैच में 385 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 161 वनडे मैच में घातक गेंदबाज ने 221 विकेट झटके हैं। वहीं 126 टी-20 मैच में उनके नाम 221 विकेट दर्ज हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 नवंबर से खेला जाना है, जबकि आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा। ये मैच साउथी के लिए आखिरी माना जा रहा है। अगर न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बना लेती है तो साउथी अपने आप को इस मैच तक उपलब्ध रखेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रैक्टिस सेशन में बुरी तरह चोटिल हुआ यह बल्लेबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola