Tilak Varma Century: इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने धमाकेदार डेब्यू किया है। काउंटी क्रिकेट में तिलक की पहली पारी ही बेहद यादगार रही है। तिलक जब बल्लेबाजी करने उतरे थे, तो हैंपशायर की टीम सिर्फ 34 रन के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में थी। हालांकि, इसके बाद तिलक ने बखूबी मोर्चा संभाला और दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शतक जमाया। तिलक ने 239 गेंदों में अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। लाल गेंद की क्रिकेट में तिलक का यह धांसू प्रदर्शन भविष्य को देखते हुए टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है।
तिलक ने ठोकी सेंचुरी
काउंटी क्रिकेट में तिलक वर्मा ने धांसू अंदाज में अपना डेब्यू किया है। हैंपशायर की ओर से खेलते हुए तिलक ने डेब्यू मैच में ही शतक ठोक डाला है। तिलक जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो हैंपशायर को सिर्फ 34 रन के स्कोर पर 2 बड़े झटके लग चुके थे। हालांकि, इसके बाद तिलक ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की और बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतक ठोका। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दबाव में टॉप क्लास खेल दिखाया। अपनी इस इनिंग के दौरान तिलक ने 11 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए। तिलक ने तीसरे विकेट के लिए फ्लेचा मिडलटन के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इसके बाद तिलक ने बेन ब्राउन संग चौथे विकेट के लिए 68 रन जड़े। ब्राउन ने 68 गेंदों में 42 रन बनाए।
मजबूत स्थिति में हैंपशायर
तिलक वर्मा और लियाम डॉसन की शतकीय पारी के बूते हैंपशायर मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक हैंपशायर ने पहली इनिंग में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 339 रन लगा लिए हैं। डॉसन 110 रन बनाकर क्रीज पर बरकरार हैं। मिडलटन ने भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए 82 गेंदों में 61 रन की दमदार पारी खेली। इससे पहले एसेक्स की पूरी टीम फर्स्ट इनिंग में 296 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से चार्ली एलिसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines