Tilak Varma: एशिया कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तिलक वर्मा ने हाल ही में अपनी जानलेवा बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. साल 2022 में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे के दौरान तिलक वर्मा से बीमारी से जूझ रहे थे. इस सीरीज में खेले गए एक मैच के दौरान उनका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया था और उंगलिया भी काम नहीं कर रही थी. जिसके बाद उनके हाथ को ग्लव्स काटकर बाहर निकाला गया था. हालांकि उस वक्त बीसीसीआई सचिव जय शाह और मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी की बदौलत तिलक का इलाज समय रहते हो पाया था.
गंभीर बीमारी को लेकर तिलक वर्मा का खुलासा
ब्रेकफास्ट ऑफ चैंपियंस के नए एपिसोड में बोलते हुए तिलक वर्मा ने बताया कि “जब मैंने अपना पहला आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला था तो उसके बाद मुझे एक गंभीर बीमारी हो गई थी, हालांकि मैंने आज तक इसके बारे में बात नहीं की. मुझे रैबडोमायोलिसिस नामक जानलेवा बीमारी हो गई थी. जिससे शरीर की हड्डियां टूटने लगती हैं. उस समय मैं घरेलू क्रिकेट और ए सीरीज खेलते हुए टेस्ट टीम जगह बनाने की कोशिश कर रहा था. मैं पूरी तरह से फिट रहना चाहता था. आराम करने की बजाय में जिम में रहता था. मैं सबसे फिट और बेहतरीन फील्डर बनना चाहता था.”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: सिडनी में क्यों संन्यास ले सकते हैं विराट कोहली? ये 5 कारण उड़ा देंगे होश!
आगे तिलक वर्मा ने कहा “मैं बर्फ से नाहता था और ठीक होने की कोशिश कर रहा था. मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ा और आखिरकार वे टूट गईं. मेरी नसें भी बहुत ज्यादा अकड़ गई थी. बांग्लादेश में उस दौरान मैंने शतक बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अचानक मेरी आंखों से आंसू आने लगे थे और मेरी उंगलियों ने काम करना बंद कर दिया था. मुझे सब पत्थर जैसा लग रहा था. इसके बाद मुझे मैदान छोड़ना पड़ा. मेरी उंगलियां काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण दस्ताने काटने पड़े थे.”
जय शाह और आकाश अंबानी का किया शुक्रिया
जब मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी को तिलक वर्मा की बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत जय शाह से संपर्क किया था. इसको लेकर तिलक वर्मा ने कहा मुंबई इंडियंस और जय शाह का शुक्रिया, उन्होंने तुरंत मुझे अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान डॉक्टरों ने कहा था कि अगर कुछ देर और हो जाती तो जान भी जा सकती थी. आईवी सुई भी डालते समय टूट रही थी. उस वक्त मेरे साथ मेरी मां थी.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: मैच विनर को बाहर करके गंभीर-गिल ने किया बड़ा ‘ब्लंडर’! सीरीज हार के बाद पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines