Tilak Varma: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में खेला गया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ये मैच 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को हार का स्वाद चखाया। उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।
तिलक वर्मा ने किया कमाल
तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से मोर्चा संभाला। जहां एक तरफ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। तो वहीं दूसरी ओर तिलक ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों का डटकर सामना किया और सभी गेंदबाजों के आगे खुलकर बल्लेबाजी की, जिसका फायदा भी तिलक वर्मा को मिला। उन्होंने 55 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान घातक बल्लेबाज ने 130.91 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 165/9 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाए। उन्होंने 30 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके अलावा ब्रायडन कार्स ने 17 गेंदो में 31 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या,अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर को 1-1 सफलता मिली।
वहीं भारत की ओर से तिलक वर्मा के अलावा सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। उन्होंने 19 गेंदो में 26 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 12-12 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
शानदार रहा है हालिया प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अर्धशतक जमाने से पहले तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की थी। आखिरी पांच पारियों की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 2 शतक और 1 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। तिलक ने 20, 107, 120, 19 और 72 रन बनाए हैं। इन 5 पारियों में तिलक 4 पारियों में नाबाद रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों के लिए भी तिलक से भारतीय टीम को खासा उम्मीदें होंगी।
ये भी पढ़ें: Team India का ये सितारा Champions Trophy में क्यों नहीं? हरभजन ने सिलेक्शन पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
7 mins agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
2 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
10 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
11 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
11 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
12 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
13 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines