Suryakumar vs Tilak Verma: सूर्यकुमार यादव का बल्ला लंबे समय से खामोश चल रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में स्काई रनों के लिए तरस ही रहे हैं। पिछली 5 पारियों में सूर्या सिर्फ 28 रन बना सके हैं। इस दौरान दो दफा तो सूर्यकुमार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में तो सूर्यकुमार का हाल बेहाल है ही अब प्रैक्टिस सेशन में भी टीम इंडिया के टी-20 कप्तान पार्ट टाइम के खिलाफ अपना विकेट गंवा दे रहे हैं। आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस मैच में स्काई को तिलक वर्मा ने पवेलियन की राह दिखा दी।
पार्ट टाइम गेंदबाज के आगे सूर्या का सरेंडर
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा की गेंद पर आउट होते हुए दिख रहे हैं। तिलक के हाथ से निकली गेंद पर स्काई स्वीप शॉट खेलने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह गेंद को नीचे रखने में नाकाम रहते हैं। बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में सूर्यकुमार आसान सा कैच दे बैठते हैं। सूर्या को आउट करने के बाद तिलक अपने ही अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तिलक अपने दोनों हाथों को हवा में उठाकर सूर्यकुमार के विकेट को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, तिलक की गेंद पर आउट होने के बाद सूर्यकुमार के चेहरे पर मुस्कान साफतौर पर देखी जा सकती है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया की टी-20 कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंप दी गई है। सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन तो जोरदार रहा है, लेकिन स्काई बल्ले से बुरी तरह से फेल रहे हैं। टी-20 विश्व कप के बाद से सूर्यकुमार के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले हैं। पिछली 10 पारियों में सूर्या ने सिर्फ 137 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान का स्ट्राइक रेट भी पहले के मुकाबले नीचे गिरा है। आईपीएल 2025 में सूर्या अपनी खोई हुई फॉर्म को तलाशने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हार्दिक पांड्या पर लगे एक मैच के बैन की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले पहले मैच में सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया
27 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
4 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, मेंस रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines