IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. एशिया कप का खिताब भारत ने 9वीं बार अपने नाम किया। पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा ने कमाल कर दिया. उन्होंने आखिरी तक नाबाद रहकर अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया के जीत के हीरो बने। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और हेड कोच का रिएक्शन वायरल हुआ.
जीत के बाद वायरल हुआ रिएक्शन
चैंपियन बनने के बाद सबसे ज्यादा रिएक्शन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल हुआ, उन्होंने अपनी टेबल पर जोर-जोर से कई बार हाथ पटका और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। वहीं मैदान पर तिलक वर्मा ने भी कमाल कर दिया. उन्होंने मैदान पर जीत के बाद शानदार अंदाज में एग्रेशन दिखाया और सेल्यूट भी किया. जीत के बाद दोनों का सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बना.
तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी
तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 3 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया का साथ दिया. उनके अलावा संजू सैमसन ने 24 रन तो शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इन 3 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज आज खासा प्रभावित नहीं कर सका. अभिषेक शर्मा ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 5 गेंदों में 1 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: बॉयकॉट की लड़ाई में हुई रवि शास्त्री की एंट्री, PCB ने सभी हदें कर दी पार
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे 146 रन
पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे. पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए थे. उन्होंने 38 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जबकि फखर जमान ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए थे. दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट से मुकाबला जीतकर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रऊफ-अफरीदी ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, भारत के नेशनल एंथम के बीच की बेहूदा हरकत
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
31 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines