Kohli-Rohit: विराट कोहली और रोहित शर्मा दो फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी टी-20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। कोहली-रोहित अब सिर्फ 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय फैन्स विराट-रोहित के मैदान पर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों की दीवानगी फैन्स के बीच इस कदर है कि अभी से ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वनडे सीरीज के सभी टिकट बिक गए हैं। दो स्टेडियम तो अभी से हाउसफुल हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन दोनों देशों के बिगड़े राजनीतिक रिश्तों की वजह से इस सीरीज पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। आईपीएल के बाद से कोहली-रोहित मैदान पर नजर नहीं आए हैं।
कोहली-रोहित की दीवानगी का जवाब नहीं!
विराट कोहली और रोहित शर्मा को फिर से मैदान पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। यह दो दिग्गज बल्लेबाज टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में साथ नजर आए थे। इसके बाद कोहली-रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। विराट और रोहित को मैदान पर खेलते देखने की चाहत सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में भी है। माना जा रहा है कि यह दोनों स्टार बल्लेबाज अब चार महीने बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में कोहली-रोहित के नाम पर अभी से 90 हजार टिकट बिक चुकी हैं। सिडनी और कैनबरा का स्टेडियम अभी से हाउसफुल हो चुका है।
अचानक किया था टेस्ट से संन्यास का ऐलान
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बीच में अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। रोहित के संन्यास के एक हफ्ते बाद ही कोहली ने भी अपने सबसे पसंदीदा फॉर्मेट को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। विराट-रोहित का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमला का रहा था। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, साल 2024 में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप को भी अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
6 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines