Temba Bavuma: दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ बावुमा, साउथ अफ्रीका के लिए WTC जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
इस खिताबी मुकाबले में मैदान पर उतरते ही बावुमा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला उनके कप्तान के रूप में 10वां टेस्ट मैच था। इस मैच को जीतकर उन्होंने 9वीं बार टेस्ट में टीम को जीत दिलाई। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में टीम ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है, जो अपने आप में बड़ी बात है।
लगातार जीत की लहर
बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने लगातार 8 टेस्ट मैच जीते। इसके बाद एक मुकाबला ड्रॉ रहा और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीत कर टीम ने 9वीं बार जीत दर्ज की।
100 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
बावुमा ने इस जीत के साथ इंग्लैंड के पर्सी चैपमैन का लगभग 100 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। साल 1926 में चैपमैन ने इंग्लैंड के लिए कप्तानी करते हुए 10 में से 9 टेस्ट मैच जीते थे, लेकिन एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बावुमा ने भी अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में 9 मुकाबले जीत लिए हैं, लेकिन खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में टीम अभी तक अजेय रही है यानी एक भी मैच नहीं हारी।
दिग्गज कप्तानों को छोड़ा पीछे
बावुमा ने अपने रिकॉर्ड से दुनिया के कई दिग्गज कप्तानों को भी पीछे छोड़ दिया है
| कप्तान का नाम | कुल टेस्ट मैच | जीत | ड्रॉ | हार |
|---|---|---|---|---|
| रिकी पोंटिंग | 10 | 8 | 1 | 1 |
| विराट कोहली | 10 | 6 | 3 | 1 |
| एमएस धोनी | 10 | 5 | 5 | 0 |
बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने न सिर्फ टीम को खिताब जिताया, बल्कि खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तानों में शामिल कर लिया है।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
1 hr agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
3 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
3 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
5 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines