IPL 2025: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू करवा दी है। सीएम ने विजिलेंस चीफ कोथाकोटा श्रीनिवास को इन आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने श्रीनिवास से साफ तौर पर कहा है कि अगर मामले में एचसीए के सदस्य दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) गवर्निंग काउंसिल के समक्ष आरोप लगाया कि फ्री पास को लेकर एचसीए उसे धमका रहा है। फ्रेंचाइजी ने यह भी कहा कि अगर यह दिक्कत बनी रही तो वह अपने घरेलू मैच दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने पर विचार करेगी।
‘इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है’
एसआरएच के एक शीर्ष अधिकारी ने मेल में लिखा, ‘मैं एचसीए के साथ चल रहे घटनाक्रम और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को लेकर उनकी बार-बार की ब्लैकमेलिंग रणनीति के बारे में गंभीर चिंता के साथ लिख रहा हूं। यह मुद्दा बार-बार उठ रहा है और मेरा मानना है कि बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल को इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’
यह भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, महज 2 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह
उन्होंने आगे लिखा, ‘हम एचसीए को फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए कॉम्पलीमेंट्री टिकटों के मुद्दे पर भी स्पष्टीकरण चाहते हैं। एचसीए के अध्यक्ष जगन मोहन राव कोषाध्यक्ष/सचिव के साथ मिलकर लगातार सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट को धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हैदराबाद में आईपीएल नहीं होने देंगे। यह सत्ता का दुरुपयोग है। यह मुद्दा पिछले साल भी उठाया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से, इस साल भी यही मुद्दा फिर से उठ रहा है।’
इस सीजन ऐसा रहा है हैदराबाद का प्रदर्शन
पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली हैदराबाद की टीम को अगले दोनों मुकाबले में हार मिली है। यही वजह है कि टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद से नीचे राजस्थान और मुंबई इंडियंस की टीमें हैं।
यह भी पढ़ें: NZ vs PAK: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines