Rohit Sharma Retirement: पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर संन्यास लेने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में भी नहीं दिखेंगे। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हालांकि वो वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। भारत आईपीएल 2025 के बाद जून में टेस्ट क्रिकेट खेलता नजर आएगा, जब टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर रोहित के ना होने से भारत की कप्तानी का अनोखा सिलसिला खत्म होने वाला है।
टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद से भारत के पास कभी भी तीनों फॉर्मेट में 3 अलग-अलग कप्तान नहीं रहे हैं। यही वजह है कि अब रोहित के टेस्ट में ना होने से भारत के पास तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान होंगे। रोहित ने पुष्टि की है कि वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और 2027 वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हैं। सूर्यकुमार यादव इस समय भारत के टी-20 कप्तान हैं। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित के संन्यास लेने के बाद उन्होंने कप्तान के रूप में पदभार संभाला था।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल नहीं इस खिलाड़ी को बनाओ कप्तान, पूर्व भारतीय सेलेक्टर ने उठाई मांग
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला आखिरी टेस्ट
रोहित ने 2022 से 2024 टी-20 वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी के इंग्लैंड दौरे तक कप्तान बने रहने की उम्मीद थी, लेकिन कथित तौर पर कहा गया कि वह इंग्लैंड में टीम की अगुवाई नहीं करेंगे, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला किया। रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
भारत को इंग्लैंड दौरे पर मिलेगा नया कप्तान
रोहित के संन्यास लेने के बाद अब भारत को जल्द ही नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक समय रोहित की जगह लेने के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन फिटनेस की वजह से उनकी दावेदारी कमजोर दिख रही है। शुभमन नए टेस्ट कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। वो इस समय वनडे और टी-20 टीम के उप-कप्तान भी हैं।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की बलि चढ़ा एक और टूर्नामेंट, नीरज चोपड़ा ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines