Team India: 19 सितंबर से भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए उतरेगी। पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिहाज से काफी अहम है। रोहित एंड कंपनी पहले ही मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि अगर भारतीय टीम पहला मुकाबला जीत जाती है तो वह 92 साल बाद इतिहास रच देगी। इससे पहले मेन इन ब्लू ने ये कृतिमान कभी नहीं रचा है।
टीम इंडिया रचेगी इतिहास
साल 2024 की शुरुआत में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने के बाद इतिहास रचा था। टीम इंडिया ने टेस्ट प्रारूप में अब तक 579 टेस्ट मैच में 178 जीत हासिल की है, जबकि 178 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इनके अलावा 222 मैच ड्रा रहे हैं। ऐसे में अगर भारत पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराने में सफल होता है तो 92 साल के इतिहास में पहली बार हार से ज्यादा खाते में जीत होगी। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब टीम इंडिया ने टेस्ट में हार से ज्यादा जीत हासिल की हो।
इन खिलाड़ियों पर नजरें
साल की शुरुआत में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली निजी कारणों से हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। वहीं ऋषभ पंत भी लगभग 2 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। दिसंबर 2022 में उन्हें कार दुर्घटना की वजह से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ इन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा,रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप,यश दयाल जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें: ICC Test Rankings में श्रीलंका के खिलाड़ियों का जलवा, इंग्लैंड पर दर्ज की थी शानदार जीत
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
59 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines