IND vs NZ Wankhede Test: सीरीज हाथ से निकल चुकी है। घर में 12 साल से चली आ रही टीम इंडिया की बादशाहत भी खत्म हो गई है। 1955 से भारत का दौरा कर रही न्यूजीलैंड की टीम पहली बार सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। यानी कुल मिलाकर बात यह है कि भारतीय टीम के पास खोने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। रोहित की सेना के लिए अब लड़ाई साख की है। वानखेड़े भारतीय टीम की कई ऐतिहासिक जीत का हमेशा से ही गवाह बना है। अब बस एक बार फिर टीम इंडिया इसी मैदान पर बेंगलुरु और फिर पुणे में मिली दो बड़ी हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी।
वानखेड़े में दमदार हैं आंकड़े
भारतीय टीम को वानखेड़े के मैदान खूब रास आता है। टेस्ट क्रिकेट में इस ग्राउंड पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। रोहित की सेना ने अब तक इस मैदान पर कुल 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें से टीम को 12 में जीत नसीब हुई है, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, सात मैचों का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ है। मुंबई के इस मैदान पर भारत ने खेले पिछले पांच टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में हार झेली है, जो साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी।
न्यूजीलैंड को चटाई थी धूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े में आखिरी भिड़ंत साल 2021 में हुई थी। मुंबई के इस ग्राउंड पर टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 372 रन के बड़े अंतर से मैदान मारा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने फर्स्ट इनिंग में 325 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 62 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट खोकर 276 रन बनाकर घोषित कर दी थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 167 रन बनाकर सिमट गई थी। मयंक यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 150 और दूसरी इनिंग में 62 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में अश्विन ने 8 विकेट निकाले थे।
संबंधित खबरें
Asia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
20 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
27 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
56 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines